छत्तीसगढ़

मानवता के मददगार...DRG जवानों ने किया महुआ बिन रही महिला की मदद

Nilmani Pal
27 March 2022 7:48 AM GMT
मानवता के मददगार...DRG जवानों ने किया महुआ बिन रही महिला की मदद
x

रायपुर। बस्तर के जंगलों में गश्त करने वाले जवानों पर कई बार आरोप लगते रहते हैं कि उनके द्वारा जंगलों में घूमने वाले आदिवासियों को बेवजह प्रताड़ित किया जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। जवान हमेशा मदद को आतुर रहते हैं। शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी सभी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। जवान जंगल में एक महिला के लिए महुआ फूल एकत्रित करते नजर आए।

दरअसल यह वीडियो दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी के जवानों का है। इसमें वे घने जंगलों में महुआ का फल इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं। जवानों के साथ एक ग्रामीण महिला और बच्ची भी है, जो महुआ एकत्रित कर रही है। इस वीडियो के संबंध में बस्तर आईजी सुंदरराज पी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में जवान जब गश्त से वापस लौट रहे थे, तब उन्हें घने जंगलों में एक महिला अपनी बच्ची के साथ महुआ बिनती नजर आई।

जवानों ने महिला की मदद करने के उद्देश्य से उसके साथ न केवल महुआ के फूल उठाने में मदद की गई बल्कि एकत्रित किए गए सारे महुआ को कांवड़ में लादकर महिला के घर तक भी पहुंचाया। बस्तर आईजी ने बताया कि जवान जब महिला की मदद कर रहे थे तब महिला भी जवानों से बिना डरे उनके साथ महुआ बिन रही थी। यही जवानों का उद्देश्य भी था, जिसमें वे सफल हुए हैं।


Next Story