छत्तीसगढ़

वाहन रिवर्स के दौरान कुचल गया हेल्पर, स्पॉट में मौत

Nilmani Pal
23 July 2025 4:49 PM IST
वाहन रिवर्स के दौरान कुचल गया हेल्पर, स्पॉट में मौत
x
छग

कोरबा। SECL गेवरा खदान में बुधवार तड़के हादसे में 25 वर्षीय हेल्पर राजन राणा की मौत हो गई। कॉलिंग कंपनी में काम करने वाला राजन खदान के 22 नंबर मेस में रहता था। नेपाल का रहने वाला राजन काम के सिलसिले में यहां आया था। यह दीपका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब ड्रिल मशीन का चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था। ड्राइवर को पीछे खड़ा राजन नजर नहीं आया और वह मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद खदान में कर्मियों की भीड़ जमा हो गई।

घायल राजन को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने ड्रिल मशीन चालक और कॉलिंग कंपनी की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कंपनी के अधिकारियों को तलब किया गया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story