छत्तीसगढ़
फेब्रिकेशन कंपनी में हेल्पर की मौत, करंट लगने से गई जान
Nil dhankar
13 March 2024 6:59 AM IST

x
छग
दुर्ग। जामुल के फेब्रिकेशन कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक घटना जामुल थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया छावनी की है। जहां फेरो मेटल्स कंपनी नाम की कंपनी में नेवई का रहने वाला अरुण साहू (21) काम करने पहुंचा था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी का पहला दिन था। वह हेल्पर की नौकरी के लिए भर्ती हुआ था।
दोपहर में काम कर ही रहा था कि अचानक ऊपर से गए तार के संपर्क में हाइड्रा आया और हाइड्रा के संपर्क में अरुण आ गया, जिससे उसे जोर का झटका लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story





