छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन सेंटर स्थापित, फोन पर मिलेगी 24×7 सुविधा

jantaserishta.com
11 April 2021 6:57 PM IST
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन सेंटर स्थापित, फोन पर मिलेगी 24×7 सुविधा
x

फाइल फोटो 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में कोराना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा श्रम सुविधा केंद्र (हेल्पलाईन सेंटर) स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार यह केन्द्र श्रमिकों को परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहयोग करने के लिए 11 अप्रैल से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, शांति नगर रायपुर में प्रारंभ किया गया है।

इस श्रमिक सुविधा केंद्र में वर्तमान में मोबाइल नंबर 91098-49992 तथा दूरभाष नंबर 0771-2443809 के माध्यम से श्रमिकों के कॉल सुने जाएंगे और इन श्रमिकों की मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24x7 होगी। प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिकों अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिकों, वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या, रेल अथवा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19 कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो श्रम सुविधा केन्द्र से परामर्श एवं आवश्यकतानुसार सहयोग करने के लिए संपर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story