छत्तीसगढ़

कोरबा में हेलमेट जागरूकता रैली

Nilmani Pal
28 March 2025 3:20 PM IST
कोरबा में हेलमेट जागरूकता रैली
x

कोरबासड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और प्रेस संगठन ने महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली थाना परिसर से शुरू हुई। यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कारखाना क्षेत्र और चकचकवा पहाड़ तक पहुंची। रैली में पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया।

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि अधिकतर मौतें बिना हेलमेट बाइक चलाने से हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग न होने के कारण सड़क हादसे ज्यादा होते हैं। सिर पर चोट लगने से लोगों की मौत होती है, जो हेलमेट पहनने से बच सकती है।


Next Story