छत्तीसगढ़
CG में महिला की जघन्य हत्या, शरीर के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, मंजर देख उड़े सबके होश
jantaserishta.com
14 April 2024 9:51 AM IST

x
CG वीडियो.
बालोद: बालोद जिला स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में उस समय सनसनी फ़ैल गई। जब गांव के पास नहर नाली के किनारे प्लास्टिक बोरे में भरी एक अज्ञात महिला की लाश मिली। जिसके शरीर के कई अलग-अलग हिस्से अधजली हालत में थे। अंदाजा लगाया गया कि किसी ने धारदार हथियार से उसके शरीर के कई हिस्से कर उसे बोरे में भरकर फेंक दिए थे। कुत्तों के द्वारा बोरे को फाड़कर पैर का हिस्सा निकाल लिया था। जिसके बाद बदबू आना शुरू हुआ और फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई।
वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना बालोद की टीम ने पंचनामे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम व साइबर टीम भी वहां पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया गया कि बोरे में महिला का सिर, हाथ और पैर का हिस्सा मिला है। जिसमें पेट का हिस्सा गायब था। माना जा रहा है कि किसी दूसरे जगह पर महिला की हत्या कर उसके शरीर के कई हिस्से करके उसे बोरी में भर दिया गया और इस स्थान पर लाकर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tagsबालोदबालोद न्यूज़बालोद पुलिसमहिला लाशबालोद लेटेस्ट न्यूज़ हिंदीBalodBalod NewsBalod PoliceFemale Dead BodyBalod Latest News Hindi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





