छत्तीसगढ़

रायपुर सहित कई संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

jantaserishta.com
14 Sept 2021 8:43 AM IST
रायपुर सहित कई संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते प्रदेश के बड़े बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश का दौर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहा तो बाधों की हालात बेहतर हो सकते हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। वहीं राजधानी में झमाझम बारिश से नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोल दी है। शनिवार की तरह सोमवार को भी शहर के सड़कों के साथ-साथ गलियों में समुद्र जैसा सौलाब नजर आया।

छत्तीसगढ़ में पखवाड़े भर बाद बांधों के हालात में थोड़े सुधरे हैं। झमाझम बारिश से रायपुर—दुर्ग संभाग के बड़े बांध लाबलब हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चले गंगरेल बांध में 4 फीसदी तक पानी भर गया है। इसके अलावा 13 दिन में तांदुला का जलस्तर 17 फीसदी बढ़ गया है। वहीं ऐसी ही बारिश कुछ दिन और रहा तो हालात बेहतर हो सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story