रायपुर में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश, साथ में गर्जना भी

रायपुर। सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है, साथ में बादल गरज रहा है मानसून जल्द आने और सप्ताहभर पश्चिमी विक्षोभ तथा अन्य सिस्टम के कारण हुई बारिश ने मई को तरबतर कर दिया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मई के 30 दिनों में नार्मल से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है। दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 2788 फीसदी तक अधिक वर्षा हुई है।
रइपुर म बिहनिया ले झमाझम पानी गिरत हे
— Ravi Miri (Vistaar News) (@Ravimiri1) May 31, 2025
आप मन कोती पानी गिरत हे का?#RainAlert pic.twitter.com/xLvqxJmd97
मौसम विभाग के 29 में से चार जिलों में ही औसत से कम बारिश हुई है। गौरला-पेंड्रा-मरवाही के डेटा नहीं आए हैं। इस तरह 24 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी महीना पूरा होने में एक दिन शेष है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी। छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। यह पिछले कुछ सालों से 12 जून या उसके बाद ही पहुंचता रहा है। इस साल 27 मई यानी सामान्य तारीख से करीब 15 दिन पहले ही मानसून बस्तर पहुंच गया।





