
x
रायपुर का मौसम
देखें वीडियो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गरियाबंद और कांकेर समेत कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है और ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। दोपहर बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मंगलवार दोपहर बाद भी मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जिससे साप्ताहिक बाजार अस्पव्यस्त हो गया है। दुकानदारों की दुकानें बारिश से खराब हो गई। साथ ही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
गरियाबंद में भी तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद मौसम भी खुशनुमा हो गया है, लेकिन इस बारिश से तेंदूपत्ता को भारी नुकसान हो सकता है। इसको लेकर अब ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
कांकेर जिले के चारामा में मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की इस बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ती ठप हो गई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से सामान खराब होने की भी खबर सामने आई है।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं।
रायपुर का वीडियो
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ मौसमरायपुर बारिशरायपुर बारिश न्यूज़ChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh WeatherRaipur RainRaipur Rain News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





