छत्तीसगढ़

रायगढ़ में हुई भारी बारिश, बिजली बंद रही 5 घंटे तक

Nilmani Pal
25 July 2025 8:51 AM IST
रायगढ़ में हुई भारी बारिश, बिजली बंद रही 5 घंटे तक
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़। जिले में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 24 जुलाई की शाम से मौसम बदला, और रात में तेज बारिश हुई, इससे कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली प्रभावित रही। वहीं जिले में अब तक सबसे कम बारिश तमनार ब्लॉक में और सबसे ज्यादा कापू में हुई है। ऑलओवर 582.9 MM औसत वर्षा दर्ज की गई है।

पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में एवरेज 35 MM से ज्यादा पानी बरस चुका है। अगले दो दिन भी उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश की आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। वहीं, आज रायगढ़ समेत 14 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना है। जिले में गुरुवार 24 जुलाई की सुबह मौसम साफ था। लेकिन शाम को गरज के साथ बारिश शुरू हुई फिर रात में अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जिले में खंडवर्षा भी देखी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कापू में 729.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रायगढ़ तहसील में 657.8 मिमी औसत बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश तमनार तहसील में 440.2 मिमी दर्ज की गई है।इसके अलावा पुसौर में 651, खरसिया में 563.6, घरघोड़ा में 562.8, लैलूंगा में 511.7, मुकडेगा में 628.9, धरमजयगढ़ में 515.1 और छाल में 568.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।


Next Story