छत्तीसगढ़

रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, नौतपा में ठंडा हो गया मौसम

Nilmani Pal
26 May 2022 11:10 AM GMT
रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, नौतपा में ठंडा हो गया मौसम
x

रायपुर। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से आसमान में धूप-छांव का खेल जारी था। दोपहर तक तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई थी।

खबरों के अनुसार रायपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इससे पहले नौतपा के प्रथम दिन बुधवार को सूर्यदेव का प्रचंड रूप नहीं दिखा। द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है और इसके चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की रात बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने से नौतपा का पहला दिन कम तपा।

Next Story