छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश अलर्ट कई जिलों में चेतावनी

Subhi
3 Sept 2026 7:48 AM IST
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश अलर्ट कई जिलों में चेतावनी
x
बारिश अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहने वाला है. अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, जबकि प्रदेश के अन्य लगभग 20-21 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रभावित क्षेत्र: सरगुजा, रायपुर, और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है।जलभराव और उफान: बलरामपुर, सरगुजा आदि जिलों में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ जगहों पर यातायात या पुलिया प्रभावित हुई है।


Next Story