छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल
jantaserishta.com
29 July 2023 8:10 AM IST

x
रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती राज भारी बारिश हुई। अचानक शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दिलाई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर में भारिश होगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों में भी भारी बारिश होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक काम आने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर देर रात अचानक हुई बारिश की वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़मौसम अलर्टRaipurRaipur NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsWeather Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





