छत्तीसगढ़
CG में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए जारी की चेतावनी
jantaserishta.com
3 Aug 2023 12:41 PM IST

x
छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग और गली-मोहल्लों में भी पानी भर गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में रूक-रूककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. रायपुर समेत 19 जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर संभावना जताई है कि अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में कुछ स्थानों पर मध्यम तीव्रता की भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त माह में भरपूर वर्षा होने के आसार है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ मौसम अलर्टChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh WeatherChhattisgarh Weather Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





