छत्तीसगढ़

CG में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट

jantaserishta.com
23 Aug 2024 9:41 AM IST
CG में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है।

1 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में 869.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 3% अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 844.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। 5 जिलों में अधिक बारिश हुई है। वहीं 6 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।
जिले में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदरा बरस सकते हैं। वहीं गुरुवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया।
रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को दिन और रात में तेज बारिश होने से दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़का है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री था वो गुरुवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story