छत्तीसगढ़
फैक्ट्री में मजदूर पर गिरी लोहे की भारी प्लेट, दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
20 Sept 2026 9:34 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मयुरा कंपनी में काम के दौरान लोहे की बड़ी प्लेट गिरने से 55 वर्षीय मजदूर चंद्रशेखर सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूरों में नाराजगी देखी गई। वे कंपनी के बाहर पहुंचे और घटना को लेकर अपनी नाराजगी जताई। चंद्रशेखर मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और पिछले करीब 7-8 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि काम के दौरान लोहे की एक बड़ी प्लेट या रॉड चंद्रशेखर के सीने के ऊपर गिर गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से हादसे की जानकारी तत्काल नहीं दी गई। परिजनों के मुताबिक, जब वे कंपनी पहुंचे और गार्ड से घटना के बारे में पूछा तो उन्हें किसी हादसे की जानकारी होने से इनकार किया गया। बाद में पता चला कि चंद्रशेखर को निजी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें हादसे की जानकारी तुरंत नहीं दी। उनका कहना है कि जब वे कंपनी पहुंचे और गार्ड से घटना के बारे में पूछा, तो गार्ड ने किसी भी हादसा होने की जानकारी से इनकार कर दिया। बाद में परिजनों को पता चला कि चंद्रशेखर को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने की मांग भी की गई है। परिजनों के मुताबिक चंद्रशेखर लंबे समय से भिलाई में रहकर काम कर रहे थे। उनके परिवार में चार बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और कंपनी में सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





