छत्तीसगढ़

शौचालय संचालक पर लगा भारी भरकम जुर्माना, साफ-सफाई में लापरवाही पड़ा भारी

Admin2
12 July 2021 12:26 PM GMT
शौचालय संचालक पर लगा भारी भरकम जुर्माना, साफ-सफाई में लापरवाही पड़ा भारी
x
छत्तीसगढ़

रिसाली। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र नेवई भाठा में संचालित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में सुविधाओं का अभाव पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने सर्वोदय महिला ग्राम विकास (शौचालय संचालक) पर दो हजार का जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बारिश को देखते हुए स्वच्छता को पहले पायदान पर रखा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सुलभ शौचालय समेत उसके आसपास क्षेत्र में साफ-सफाई रखी जाए ताकि मच्छर या जल जनित रोग फैले न। निर्देश के बाद सोमवार को स्वच्छता निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार नेवई भाठा, रूआबांधा, टंकी मरोदा समेत रिसाली क्षेत्र के सुलभ शौचालय की जांच की। जांच के दौरान परिवर्तन सर्वोदय महिला ग्राम विकास की ओर से संचालित सुलभ शौचालय में सफाई व्यवस्था का अभाव होने पर 2000 रुपए जुर्माना लगाया।

इसी तरह शिवपारा में संचालित शौचालय में केयर टेकर नहीं होने पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया गया। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में कुल 29 सार्वजनिक शौचालय है। इसमें से 3 शौचालय का रिनोवेशन किया गया। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रगति नगर मार्ग पर बसे झुग्गी बस्ती माया नगर का निरीक्षण किया। यहा लगभग 1200 की आबादी हैं, जो कच्चे मकान में आवास करते हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नागरिकों को पहले कोविड वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया। इसके बाद समस्याएं सुनी। नागरिकों के सामने सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। आयुक्त ने प्रभारी सब इंजीनियर को नाली के लिए प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए। साथ ही माया नगर में कुआं को ढकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ऐल्डरमैन प्रेमचंद साहू मौजूद थे।

Next Story