छत्तीसगढ़

दो पक्षों में भारी विवाद, 12 लोग हिरासत में

Shantanu Roy
11 Dec 2022 4:44 PM GMT
दो पक्षों में भारी विवाद, 12 लोग हिरासत में
x
छग
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा की गीदम पुलिस ने विगत रात्रि को शांति व्यवस्था भंग करने के की वजह से एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया। उक्त आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि गीदम नगर के नयापारा में शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया। मामला इतने में नहीं थमा। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते पर देर रात पुलिस पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को रवाना किया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों पक्ष घटनास्थल से नदारद हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सदस्यों को हिरासत में ले लिया। इनमें भावेश कौशल, हितेश कौशल, सुभाष कौशल और सुशील कौशल प्रथम पक्ष के आरोपी के रूप में शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष में जितेंद्र भोई,अंकित कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, मयंक ठाकुर और नूपुर ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को ने एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
Next Story