छत्तीसगढ़

हीटवेव अलर्ट अगले 48 घंटे के लिए, तापमान 44 डिग्री के पार

Nil dhankar
23 April 2025 8:11 AM IST
हीटवेव अलर्ट अगले 48 घंटे के लिए, तापमान 44 डिग्री के पार
x
छग

रायपुर। मौसम विभाग ने गर्मी में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। लू चलने का यह अलर्ट 48 घंटों के लिए जारी किया गया है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली में अगले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि होना संभव है।

Next Story