छत्तीसगढ़

जांजगीर और सक्ति में आज लू की चेतावनी

Nilmani Pal
14 Jun 2023 3:25 AM GMT
जांजगीर और सक्ति में आज लू की चेतावनी
x

रायपुर। प्रदेश की जनता को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून कल जहां था आज भी वहीं रुका हुआ है। हालांकि, मानसून के इंतजार के बीच बस्तर संभाग में आज से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर और आसपास के संभागों में बादल छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया कि जांजगीर और सक्ति के आसपास लू की स्थिति रहेगी। ऐसे में लोग आवश्यक कार्य आने पर ही घर से बाहर निकले।

Next Story