छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना

Nil dhankar
26 May 2023 9:50 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना
x

रायपुर। प्रदेश में कल से नौतपा शुरू हो गया है। इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। नौतपा का असर सबसे ज्यादा मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जांजगीर जिले का सक्ती सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Next Story