छत्तीसगढ़

लू का कहर: रायपुर समेत 16 जिलों में हीटवेव अलर्ट

Shantanu Roy
15 March 2025 7:51 PM IST
लू का कहर: रायपुर समेत 16 जिलों में हीटवेव अलर्ट
x

सांकेतिक तस्वीर

छग
Raipur. रायपुर। देशभर में तापमान बढ़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। दोपहर में तेज गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने रायपुर समेत 16 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में हीटवेव की संभावना जताई गई है।

बचाव के उपाय:
घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।
दोपहर में तेज धूप से बचें और हल्के व सूती कपड़े पहनें।
Next Story