छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल के लिए लू का अलर्ट जारी

Nilmani Pal
20 May 2023 9:56 AM GMT
छत्तीसगढ़ में कल के लिए लू का अलर्ट जारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार से गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। सर्वाधिक तापमान तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story