छत्तीसगढ़

बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी अब फिर बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न

jantaserishta.com
9 Sept 2026 8:16 AM IST
बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी अब फिर बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोग उसम भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं. पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में वर्षा की गतिविधि शून्य जैसी रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं. 12 सितंबर से दक्षिणी भाग बस्तर क्षेत्र में मध्यम से भारी और एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनन्दगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड और दुर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रायपुर में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. बुधवार सुबह धूप निकली है. मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है,यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, मुजफ्फरपुर, बस्ती, डेहरी, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश तट- दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 11 सितंबर को बनने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story