छत्तीसगढ़
CG Weather: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, जल्द रातें होंगी और ठंडी
jantaserishta.com
5 Oct 2026 8:29 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है. कई हिस्सों से इसकी विदाई हो चुकी है. मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है. आने वाले दिनों में रात के वक्त ठंडक बढ़ के संकेत है. दिन में तेज धूप बेहाल कर सकती है. वर्तमान में कोई स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय नहीं है. आमागी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों ेमं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान राजनांदगांव में सर्वाधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा. फिलहाल प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र मराठवाड़ा, विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





