छत्तीसगढ़

CG मौसम: रायपुर में गर्मी ने दिखाए तेवर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार

jantaserishta.com
18 Oct 2026 8:26 AM IST
CG मौसम: रायपुर में गर्मी ने दिखाए तेवर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल गया है. दक्षिणी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि मध्य क्षेत्रों में सुबह हल्की ठंडक के बाद दिनभर गर्मी का अहसास हो रहा है. रायपुर में लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. शनिवार को राजधानी में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि नमी के प्रवेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना हैं.
राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है. इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश जारी है. इसके कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि भैरमगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई.
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. साथ ही कुछ स्थानों पर बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी है. 2 दिन बाद भी इसी तरह का मौसम बने रह सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story