छत्तीसगढ़
उच्च न्यायालय के अर्दली की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
jantaserishta.com
31 March 2024 8:36 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय के अर्दली अनंत राम गौतम की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी।
अर्दली अनंत राम गौतम की 31 मार्च को सेवानिवृत्ति पर उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि अर्दली अनंत राम गौतम ने वर्ष 1995 में म.प्र. उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ से अपनी सेवा प्रांरभ की तथा राज्य विभाजन के पश्चात् छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे थे। कार्यक्रम में संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम व प्रोटोकॉल अधिकारी आर.एस. नेगी सहित उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़उच्च न्यायालयछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालयअर्दली अनंत राम गौतमCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsHigh CourtChhattisgarh High CourtOrderly Anant Ram Gautam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





