छत्तीसगढ़

ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक प्रबंधक और अनुभाग अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

Nilmani Pal
1 Jun 2023 12:30 PM GMT
ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक प्रबंधक और अनुभाग अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत सहायक प्रबंधक शीतल साहू एवं अनुभाग अधिकारी अमित मेहता को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग में पदस्थ साहू व मेहता ने 40 वर्षो की सेवाएं कंपनी को दी। सेवा सम्मान समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद अग्रवाल,विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव व अन्य उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों को कंपनी शॉल,श्रीफल,प्रशिस्त पत्र व प्रतीकात्मक चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवायात्रा को रेखांकित किया गया साथ ही उपस्थित अधिकार एवं कर्मचारियों ने उन्हे शुभकामनाए दी।कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी अनामिका मण्डावी द्वारा किया गया।

Next Story