छत्तीसगढ़

EOW के अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई, नया अपडेट आया

jantaserishta.com
25 Oct 2025 7:48 PM IST
EOW के अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई, नया अपडेट आया
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: ईओडब्ल्यू-एसीबी अफसरों के खिलाफ धारा-164 के बयान में छेड़छाड़ की शिकायत पर शनिवार को‌ विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अफसरों की तरफ से वकीलों ने आरोपों को गलत ठहराया, और कहा कि शिकायत की जांच के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई। कोर्ट प्रकरण पर 4 नवंबर को आदेश पारित कर सकता है।
कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की उस शिकायत पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने कोयला घोटाला प्रकरण में ईओडब्ल्यू-एसीबी के अफसरों पर धारा-164 के बयान में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू-एसीबी के प्रमुख अमरेश मिश्रा और दो अन्य अधिकारियों राहुल शर्मा और चंद्रेश ठाकुर को नोटिस जारी किया था।
आज मामले की सुनवाई के दौरान अफसरों के वकीलों ने कहा कि शिकायत को लेकर जरूरी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। इस पर देवांगन के वकीलों ने कहा कि अफसरों ने मिथ्या आरोप गढ़े हैं। इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट संभवतः 4 नवंबर को आदेश पारित करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story