छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर मामले में सुनवाई पूरी, ED को मिली 4 दिन की रिमांड

Nilmani Pal
6 May 2023 2:58 PM IST
अनवर ढेबर मामले में सुनवाई पूरी, ED को मिली 4 दिन की रिमांड
x

रायपुर। अनवर ढेबर मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. जानकारी के मुताबिक ED को 4 दिनों की रिमांड दिए जाने की खबर है. रायपुर कोर्ट में ED और CRPF के जवान मौजूद है. बता दें कि आज ED ने कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। लगातार पूछताछ और जांच इस मामले में की जा रही थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। ऐसी जानकारी आ रही है कि पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली से पहुंचे वकील

खबर है कि अनवर ढेबर के पक्ष में दिल्ली से वकील आए है. रायपुर पहुंचने के बाद सुनवाई हुई. वही दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।



Next Story