छत्तीसगढ़

आज काम पर लौटे स्वास्थ्यकर्मी

Nilmani Pal
10 July 2023 8:59 AM IST
आज काम पर लौटे स्वास्थ्यकर्मी
x
छग

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने निर्णय लिया है। बता दें कि स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण 4 जुलाई से इधर जिला अस्पताल में मरीजों की जांच एवं इलाज ठप पड़ गया था।

संगठन के उप प्रांताध्यक्ष पीसी जेम्स ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 जुलाई से हड़ताल में चले गए थे। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। आज सुबह से स्वास्थ्य कर्मी अपने काम पर लौट गए है। अब मरीजों को परेशानी नहीं होगी।

Next Story