छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारी आज से हड़ताल पर, मरीजों को हो रही परेशान

Nilmani Pal
11 April 2022 8:10 AM GMT
स्वास्थ्य कर्मचारी आज से हड़ताल पर, मरीजों को हो रही परेशान
x

बिलासपुर। मंहगाई भत्ता एरियर्स, गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर बिलासपुर के एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर है। इसके CIMS और जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार प्रभावित होने की आशंका है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज हो सकेगा। हड़ताली कर्मचारी नेहरु चौक में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए राज्य शासन व विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। अब तक शासन और विभाग से उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में कर्मचारी संघ के नेताओं ने सोमवार से तीन दिन तक हड़ताल करने का एलान कर दिया है।

Next Story