छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मी की मौत, ट्रक की चपेट में आया

Nilmani Pal
12 Sept 2024 3:53 PM IST
स्वास्थ्य कर्मी की मौत, ट्रक की चपेट में आया
x
छग

कोरबा korba news। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज परिसर के गेट के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। Korba District Medical College

कुछ समय के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में मरीज और उनके परिजनों को भी आने-जाने के लिए रोका गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में स्कूल बस और कई चारपहिया और दोपहिया वाहन फंस गए, लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कल हादसे के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। आगे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक 26 वर्षीय काशीराम पटेल जिला स्वास्थ्य विभाग में काम करता था। मंगलवार की शाम काम करके घर वापस लौट रहा था तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

Next Story