
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में चल रही विकास एवं सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब वहां विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली दौरे पर कहा, "हमारा एक दिन का दिल्ली प्रवास था। वहां पर हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्हीं की इच्छा शक्ति के कारण बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त हुआ है, उसके बाद वहां पर मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/tXyrxWM80v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
उन्होंने कहा कि बस्तर में “स्वस्थ बस्तर अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है और आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लगभग 70 हजार लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा चुकी हैं, जबकि अगले चरण में करीब 36 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि “बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) कार्यक्रम” भी संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है।
सीएम साय ने यह भी बताया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं, इस बार बस्तर में आयोजित की जा रही है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर अब विकास की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ रहा है और आने वाले समय में यहां और अधिक प्रगति देखने को मिलेगी।
Next Story





