छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन की शुरुआत

Nilmani Pal
3 March 2024 7:13 AM GMT
स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन की शुरुआत
x

जशपुर। मुख्यमंत्री साय ने जिले के लोगों को सहज सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए तीन कार्यक्रमों की शुरुआत की। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, जशपुर और यूनिसेफ की पहल से चलाया जाएगा। साथ ही जिले में दो थाना चौकी का शुभारंभ किया। जिसमें तपकरा थाना अंतर्गत उपरकछार थाना चौकी तथा तुमला थाना अंतर्गत कोल्हेन झरिया थाना चौकी शामिल है।

स्वास्थ्य मितान हेल्प लाईन

स्वास्थ्य महतारी सबकी जिम्मेदारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य जांच

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

Next Story