
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद आज यानि 8 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे। वे सवेरे साढ़े 8 बजे अंबिकापुर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचेंगे।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर स्वयं कर रहे हैं मानिटरिंग - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार जिला कबीरधाम में श्रम विभाग के द्वारा गरीब मजदूरों के कल्याण के लिए शासन की महात्वाकांक्षी एवं श्रमिक उन्मुखी योजना का क्रियान्वयन वृहद रूप से किया जा रहा है। विगत 03 वर्षों में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल में विविध योजनाओं के अंतर्गत 18314 श्रमिकों को लगभग16 करोड़ 47 लाख 23 हजार 5 सौ रूपए की राशि से लाभान्वित किया गया।
लाभान्वित होने वाले इन श्रमिकों में विगत 02 वर्षों में 5622 महिलाओं को 5 करोड़ 66 लाख 32 हजार रूपए की राशि से लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 26 जनवरी 2022 से प्रारंभ की गई नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत मात्र 08 माह में ही 1035 बलिकाओं को प्रति बालिका (नोनी) 20 हजार रूपए के मान से कुल 2 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि से लाभान्वित किया गया। इस तरह देखा जाए तो लाभान्वित होने वाली इन 7068 महिलाओं को कुल 7 करोड 73 लाख 32 हजार रूपए की राशि से लाभान्वित किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत छ0ग0 असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल तथा छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में 1 लाख 9 हजार 319 श्रमिक पंजीकृत है वहीं ई श्रम योजना के अंतर्गत श्रमिकों का पंजीयन भी किया जा रहा है। ई श्रम योजना के अंतर्गत विगत 06 माह में 3 लाख 27 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है तथा पंजीयन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। औसतन प्रति माह लगभग 2 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है।