छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज राजस्थान प्रवास पर

Nilmani Pal
8 Jun 2022 1:20 AM GMT
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज राजस्थान प्रवास पर
x
रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यानि 8 जून को राजस्थान प्रवास पर जाएंगे। वे 8 जून को सवेरे 8:55 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। सिंहदेव नई दिल्ली से दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे उदयपुर पहुंचेंगे।
Next Story