छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंहदेव को भी हुआ ओमिक्रोन, कही ये बात

jantaserishta.com
11 Jan 2022 7:38 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंहदेव को भी हुआ ओमिक्रोन, कही ये बात
x
बड़ी खबर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंहदेव अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे थे. लेकिन अब उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. इसी बीच सिंहदेव ने बड़ा खुलासा किया है.

टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे भी 'ओमिक्रोन से ग्रसित थे. उन्होंने कहा कि वे उन पांच लोगों में शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट ओमिक्रोन संक्रमित आई है, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि अब कोरोना की रफ्तार 200 गुना से ज्यादा हो गई है. तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है. सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने अपने शुभचिंतकों और उनके इलाज में लगे डाक्टरों के प्रति आभार जताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story