छत्तीसगढ़
गुरुद्वारे में मत्था टेककर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ
Shantanu Roy
24 Aug 2025 8:30 PM IST

x
छग
Chirmiri. चिरमिरी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज एक और नये दायित्व मिलने के बाद चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मंत्री ने गुरुद्वारे में अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और मंत्री ने क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
एक और दायित्व मिलने के पश्चात आज गोदरीपारा, चिरमिरी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली हेतु अरदास किया।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) August 24, 2025
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह हेतु सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/HzzAMpnDn0
उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद और विश्वास ही उन्हें जनता की सेवा और प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि वे जनहित और प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Next Story





