छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गांव में होली खेली

Nil dhankar
4 March 2026 12:26 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गांव में होली खेली
x

रतनपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने गांव में होली खेली। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, होली के रंग, अपनों के संग...प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व के पावन अवसर पर गृह ग्राम रतनपुर में परंपरागत रूप से होलिका की राख से होली खेली गई तथा ग्राम के देवी देवताओं की विधिविधान से पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रंगों के इस पावन अवसर पर परिवारजनों के साथ मिलकर रंगों के पावन पर्व होली को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान नगाड़ों की धुन, अबीर- गुलाल की बौछार के साथ पारंपरिक फाग गीत का अभी आनंद लिया।

अपनों के बीच उमंग, उत्साह एवं रंगों से सराबोर यह पल अत्यंत आनंदमय बन गया....आप सभी को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के रंग भर दे।

Next Story