छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया इंदिरा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण
Shantanu Roy
21 May 2025 9:20 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्रियों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी स्थिति और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
आज कोरबा जिले के स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध इंदिरा गांधी चिकित्सालय का माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी के साथ निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) May 21, 2025
इस दौरान वहां इलाज कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से बात कर उनका… pic.twitter.com/C1TJC5t2k6
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर और सुदृढ़ बनाया जाए ताकि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक प्रभावी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस निरीक्षण को क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल स्टाफ और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





