छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
Shantanu Roy
21 May 2025 8:43 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं और अधोसंरचनात्मक विकास की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने कॉलेज परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
आज कोरबा स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं और अधोसंरचनात्मक विकास की समीक्षा की।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) May 21, 2025
महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और… pic.twitter.com/B7B0P5y3sl
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हमारी सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करना है। प्रत्येक मेडिकल छात्र को उत्तम संसाधन और हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।" निरीक्षण के दौरान कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री के इस दौरे को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





