छत्तीसगढ़
रायपुर के मेकाहारा और DKS हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुधार बैठक
Shantanu Roy
17 Nov 2025 11:30 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के मेकाहारा और DKS हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार और विस्तार को लेकर आज एक ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। बैठक में पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, मेकाहारा अस्पताल, डेंटल कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और DKS चिकित्सालय के स्वास्थ्य सुधार, विस्तार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सांसद बृजमोहन ने चिकित्सा व्यवस्था में हो रही देरी, रीजेंट व दवाइयों की कमी, और उपकरणों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मरीज का जीवन सर्वोपरि है। एक दिन की देरी भी किसी की जान ले सकती है। किसी भी स्थिति में टेस्ट या मशीनें बंद नहीं होनी चाहिए।”
रीजेंट, उपकरण और दवाइयों की खरीद:
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि CGMSC की एनओसी में 3 दिनों से अधिक विलंब होने पर इसे स्वतः स्वीकृति माना जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ऑटोनॉमस फंड के माध्यम से तत्काल दवाइयों और रीजेंट की खरीद कर सकता है। खरीद पूरी होने तक टेस्ट रेंटल मोड में जारी रखने का निर्देश दिया गया। डीन को 20 लाख और विभागाध्यक्ष को 1 लाख रुपए तक के खर्च करने का अधिकार दिया गया।
इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार
मेकाहारा में अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को मंजूरी दी गई। सभी क्लासरूम को स्मार्ट क्लास मानक में अपग्रेड करने के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। जिम और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण वेंटिलेशन और मैट सहित किया जाएगा। फायर फाइटिंग और अलार्म सिस्टम राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड होंगे। DRDL लैब को 6 माह में प्रारंभ करने और 250 सीट वाली नई लेक्चर हॉल के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा CGMSC स्किल लैब, योग और मेडिटेशन सेंटर, एनिमल हाउस को स्वीकृति दी गई।
मशीनें, जांच और तकनीक
बैठक में बंद पड़े गामा कैमरा और पैट स्कैन पर नाराजगी जताते हुए उन्हें HLL के माध्यम से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। यदि प्रक्रिया लंबित रही तो डीन को टेंडर निकालने का अधिकार होगा। CMC को बंद मशीनों को चालू करने की शक्तियाँ प्रदान की गईं। STP और मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम को आधुनिक रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। एक वर्ष का CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और कंट्रोल रूम से निगरानी का आदेश भी दिया गया।
शिक्षा, कोर्स और युवा लाभ
मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन, MRI, X-ray टेक्नीशियन सहित एक दर्जन से अधिक नए पैरामेडिकल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और कॉलेज को अतिरिक्त फंड उपलब्ध होगा।
प्रशासन और सुविधाएँ
पोस्टमार्टम के लिए ₹250 प्रति पीएम का इंसेंटिव देने का निर्णय लिया गया। संविदा डॉक्टर यदि एक वर्ष में छोड़ते हैं तो एक माह का वेतन रोके जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 36 लाख रुपए की लागत से पार्किंग और कैंटीन निर्माण, और डॉक्टर-स्टूडेंट्स के लिए सस्ता भोजन उपलब्ध कराने हेतु ओपन रेस्टोरेंट को मंजूरी दी गई।
DKS हॉस्पिटल
डायलिसिस की 54 में से 45 मशीनें खराब हैं और 35 में से 18 वेंटिलेटर कार्य नहीं कर रहे। सांसद ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बंद ऑक्सीजन प्लांट को LOI प्रक्रिया से शुरू करने और सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया।
सांसद बृजमोहन की प्रतिबद्धता
सांसद बृजमोहन ने कहा, “रायपुर और पूरे प्रदेश की जनता सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं की हकदार है। कोई भी काम पैसे की कमी के कारण नहीं रुकना चाहिए। हमारा लक्ष्य है। मेकाहारा और DKS को देश के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल करना।” उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य, पारदर्शिता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का कड़ा निर्देश दिया। बैठक में विधायक सुनील सोनी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsरायपुरसांसद बृजमोहन अग्रवालमेकाहाराDKS हॉस्पिटलस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालस्वशासित समितिपं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालयडेंटल कॉलेजफिजियोथेरेपी कॉलेजचिकित्सा सुधारक्रिटिकल केयर यूनिटट्रॉमा सेंटरस्मार्ट क्लासरूमलैब टेक्नीशियनMRIX-ray टेक्नीशियनमेडिकल उपकरणडायलिसिस मशीनवेंटिलेटरऑक्सीजन प्लांटHLLगामा कैमरापैट स्कैनCMCSTPमेडिकल वेस्ट डिस्पोजलCCTVकंट्रोल रूमयुवा रोजगारपैरामेडिकल कोर्सपार्किंगकैंटीनसस्ता भोजनपोस्टमार्टम इंसेंटिवसंविदा डॉक्टरस्वास्थ्य सुविधामरीज-केंद्रित दृष्टिकोणप्रणाली पारदर्शितातकनीकी मशीनऑटोनॉमस फंडरीजेंट व दवाइयाँटेस्ट जारीइंफ्रास्ट्रक्चर विस्तारओपन रेस्टोरेंटस्वास्थ्य सुधारराज्य स्वास्थ्य विभागतत्काल सुधारमरीज लाभअस्पताल कायाकल्पस्वास्थ्य सेवाएंसरकारी अस्पतालमेडिकल शिक्षाRaipurMP Brijmohan AgrawalMekaraDKS HospitalHealth Minister Shyam Bihari JaiswalAutonomous CommitteePt. Jawaharlal Nehru Memorial Medical CollegeDental CollegePhysiotherapy CollegeMedical ReformsCritical Care UnitTrauma CentreSmart ClassroomLab TechnicianX-ray TechnicianMedical EquipmentDialysis MachineVentilatorOxygen PlantGamma CameraPET ScanMedical Waste DisposalControl RoomYouth EmploymentParamedical CourseParkingCanteenCheap FoodPostmortem IncentiveContract DoctorHealth FacilityPatient-Centric ApproachSystem TransparencyTechnical MachineAutonomous FundReagents & MedicinesTests OngoingInfrastructure ExpansionOpen RestaurantHealth ReformsState Health DepartmentImmediate ReformsPatient BenefitsHospital RejuvenationHealth ServicesGovernment HospitalMedical Education
Next Story





