छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ सर्वेक्षण पर चलाया जागरूकता अभियान

Nil dhankar
30 April 2026 5:26 PM IST
स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ सर्वेक्षण पर चलाया जागरूकता अभियान
x

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाया.

जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को कल यानि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी और इसका नियम पालन कर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सहभागी बनने की अपील की.

चार प्रकार के कूड़े गीला, सूखा, विशेष देखभाल कूड़ा, सेनेटरी कूड़ा को चार डस्टबिन में पृथक - पृथक रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने की अपील नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से की है.

Next Story