छत्तीसगढ़

टारगेट पूरा करने स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी लापरवाही, महज 7 ही घंटे में 101 महिलाओं का कर दिया नसबंदी

HARRY
29 Aug 2021 7:00 AM GMT
टारगेट पूरा करने स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी लापरवाही, महज 7 ही घंटे में 101 महिलाओं का कर दिया नसबंदी
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर। शहर के जनपद पंचायत मैनपाट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने बीती रात अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मात्र 7 घंटे में 101 महिलाओं का नसबंदी कर दिया। जबकि शासन की गाइड लाइन की बात करें तो 30 लोगों का ही नसबंदी किया जाना है। मगर सारे नियमों को अनदेखा करते हुए 101 महिलाओं का ऑपरेशन कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिलाएं दिनभर भूख से तड़पती रहीं मगर विभाग की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। आलम यह था कि एक साथ सैकड़ों महिलाओं को जमीन पर लेटा दिया गया। न तो किसी ने मास्क लगाया था और नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। जबकि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लगातार बनी हुई है। बावजूद इसके विभाग के डॉक्टर लोगों के जान से खिलवाड़ करते नजर आए।

वही इस मामले में मैनपाट बीएमओ आरके सिंह ने बताया कि शासन के गाइड लाइन के अनुसार 30 महिलाओं का ही ऑपरेशन किया जाना था, मगर यह संख्या बढ़ती चली गईं। यह गलती प्रेरक के कारण हुई, क्योंकि जो लोग आए वो वापस जाने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि आए है तो करवा के ही जाएंगे। बीएमओ ने स्वीकारा की गलती हुई है, मगर भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं होगी।

Next Story