छत्तीसगढ़
डे केयर सेंटर एवं वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 31 हितग्राहियों की हुई जांच
Shantanu Roy
22 Jan 2026 7:08 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। शासन की मंशानुरूप कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण और बेहतर देखभाल की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डे केयर सेंटर, सियान गुड़ी जतन केंद्र परिसर, रायगढ़ तथा आशा निकेतन वृद्ध आश्रम, कौहाकुंडा रायगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना रहा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 31 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें आशा निकेतन वृद्ध आश्रम से 22 तथा डे केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केंद्र से 9 वृद्धजन शामिल रहे। स्वास्थ्य जांच के दौरान वृद्धजनों के सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। शिविर के दौरान जांच के बाद 10 हितग्राहियों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया।
संबंधित हितग्राहियों को आगे उपचार और सर्जरी की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई, ताकि समय रहते उनका इलाज सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. प्रदीप पटेल, अजय कुशराम, नर्सिंग ऑफिसर अंशु पांडे, सुशील जायसवाल एवं देवेंद्र प्रसाद सोनी द्वारा वृद्धजनों की विस्तृत जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा दैनिक दिनचर्या में हल्के व्यायाम को शामिल करने के संबंध में परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों ने वृद्धजनों को छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उग्रसेन पटेल, नवरतन सिंह बिंझवार सहित अन्य कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर वृद्धजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सम्मानजनक व स्वस्थ जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





