छत्तीसगढ़
वन मंत्री ने किया 05 करोड़ 74 लाख 14 हजार रूपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
Shantanu Roy
7 Nov 2025 9:34 PM IST

x
छग
नारायणपुर। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के द्वारा जिले के ग्राम खोड़गांव में आयोजित लाकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने जिले वासियों के लिए 05 करोड़ 74 लाख 14 हजार रुपए से निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी। उन्होंने जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा अंतर्गत 04 करोड़ 90 लाख 63 हजार रूपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और खोड़गांव में मिनी स्टेडियम इरकभट्टी में उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु 83 लाख 51 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित नक्सल आत्मसमर्पित एवं पीड़ित पुर्नवास केन्द्र का उन्नयन कार्य हेतु 03 लाख 88 हजार रूपये, प्राथमिक शाला गोटाजम्हरी एवं कौशलनार में नवीन शाला भवन हेतु 14-14 लाख 16 हजार रूपये, प्राथमिक शाला नेतानार में नवीन शाला भवन हेतु 17 लाख 96 हजार रूपये, प्राथमिक शाला एवं उच्चतर प्राथमिक शाला ईरको में नवीन बालक बालिका शौचालय निर्माण हेतु 08 लाख रूपये, ग्राम करलखा में सांस्कृति मंच निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 40 हजार रूपये, करलखा के आंगनबाड़ी केन्द्र में बाउंड्रीवाल हेतु 02 लाख 40 हजार रूपये, ग्राम खड़कागांव के बिंजली डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु 13 लाख 77 हजार रूपये, ग्राम सोनपुर में सामुदायिक शेड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये, खेल मैदान समतलीकरण कार्य हेतु 10 लाख रूपये, प्राथमिक शाला कचोरा में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, प्राथमिक एवं उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, प्राथमिक शाला छोटेफरसगांव, गायतापारा, कुरूषनार, हाथीबेड़ा, माध्यमिक शाला महिमागवाड़ी, ज्ञान ज्योति शाला मांझीपारा देवगांव में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र कांकेरबेड़ा 02, तारागांव 02, लहसूनपदर, बागडोंगरी, मड़ागड़ा, छोटेकुम्हारी, टिरकानार, सुलेंगा नयापारा, धौड़ाई 03 दण्डवन में भवन निर्माण हेतु 03 लाख 69 हजार रूपये, टसर केन्द्र गोटाजम्हरी, एड़का, सुपगांव में वर्किंग शेड सह शौचालय निर्माण हेतु 11 लाख 23 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौड़ाई में अतिरिक्त कक्ष हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, ग्राम कच्चापाल के जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु 11 लाख 92 हजार रूपये, उपस्वास्थ्य केन्द्र गारपा का उन्न्यन कार्य हेतु 03 लाख 07 हजार रूपये, सोनपुर रोड मार्ग पर निर्मित मिनी बायोडायवर्सिटी पार्क में सुरक्षा कार्य हेतु 10 लाख 15 हजार रूपये, बेलगांव, करलखा और ब्रेहबेड़ा में 1.50 मीटर आरसीसी पुलिया हेतु 05-05 लाख रूपये, ग्राम सुलेंगा और सुलेंगा गुरिया में सीसी रोड हेतु 03.50-03.50 लाख रूपये, ग्राम सालेभाट और पुसागांव में आरसीसी नाली निर्माण हेतु 04.50 लाख रूपये, खड़कागांव में आरसीसी नाली निर्माण 1.50 मीटर हेतु 05 लाख रूपये तथा ग्राम खैराभाट, बिंजली और तेलसी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05-05 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकारगण उपस्थित थे। जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विगत दिवस एक दिवसीय स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का पाठ सिखा। यूनिसेफ, ए.सी.ई. संस्था और जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में विशेष अतिथि के तौर पर राज्य समन्वयक यूनिसेफ आशीष, ए.सी.ई. संस्था सेक्रेटरी महेश, सहायक संचालक सरोज खलखो, जिला समन्वयक यूनिसेफ शास्त्री कुमार जिला समन्वयक एस.बी.एम. मदन प्रेमी मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





