
बिलासपुर। डीईओ मुंगेली ने प्रशासनिक अनियमितता के आरोप में शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया के हेड मास्टर राजेंद्र कुमार नेताम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बीईओ कार्यालय लोरमी में अटैच कर दिया है।
डीईओ ने जारी निलंबन आदेश में प्रशासनिक अनियमितता के अलावा उपस्थिति पंजी में कूटरचना कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है। एबीओ की रिपोर्ट में हेड मास्टर पर गंभीर आरोप लगाया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।
डीईओ ने अपने आदेश में लिखा है, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड व जिला मुंगेली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन 29 अप्रैल 2026 के आधार पर राजेन्द्र कुमार नेताम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया विकासखण्ड व जिला-मुंगेली के विरुद्ध गंभीर शिकायतें एवं प्रशासनिक अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उक्त शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के शाला से अनुपस्थित पाए गए हैं। उपस्थिति पंजी में कूटरचना कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने जैसी गंभीर प्रशासनिक अनियमितता में संलिप्त पाए गए हैं। इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के सर्वथा विपरीत एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।





