छत्तीसगढ़
प्रधान पाठक पर छात्र से मारपीट का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Shantanu Roy
25 Feb 2026 11:40 PM IST

x
छग
Bilaigarh. बिलाईगढ़। नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर "द" में दूसरी कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रधान पाठक ने बच्चे को लकड़ी के डंडे से मार दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। यह घटना 24 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बच्चे का सिर फट गया और उसकी स्कूल यूनिफॉर्म खून से भीग गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिवार के सदस्य कुछ जनप्रतिनिधियों और पड़ोसियों के साथ स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने लकड़ी के बिटनुमा डंडे से बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, संबंधित प्रधान पाठक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बच्चे को डंडे से मारा था, लेकिन सिर पर लगी चोट डंडे से नहीं लगी है। उनका कहना है कि चोट किस कारण से लगी, इसकी जांच की जानी चाहिए। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। परिजनों ने शिक्षा विभाग से शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





