छत्तीसगढ़

हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, फिर वाहन में लगी भीषण आग

Nil dhankar
22 Jan 2022 10:05 AM IST
हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, फिर वाहन में लगी भीषण आग
x

बिलासपुर। बिलासपुर में हाइवा और ट्रक में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद हाइवा में आग लग गई। हाइवा जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग को काबू में किया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुस्र्लिया जिले के धटाड़ा में रहने वाला ड्राइवर हैं। वह दीपका में एबीसी कंपनी की ट्रक को चलाता है। शुक्रवार की शाम वह हाइवा में कोयला लेकर रायपुर जाने के लिए निकला था। घटना रात करीब 8.15 बजे की है। अभी ट्रक सकरी क्षेत्र के पांड के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा के बाद ट्रक में आग लग गई। किसी तरह चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं ठोकर मारने वाला चालक भी कूदकर फरार हो गया।


Next Story